दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ LG का बड़ा फैसला है। दिल्ली जल बोर्ड के 1000 कर्मचारियों के पेमेंट मामले को लेकर दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री यानी DICCI की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए कहा है। सीवर सफाई करने वाले कर्मचारियों का पेमेंट अटका है। 16 करोड़ पेमेंट नहीं देने पर शिकायत की गई थी। इसके बाद बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरावाल पर जमकर हमला किया। बीजेपी के प्रक्ता ने कहा कि केजरीवाल मुखौटा पहनकर घोटाला करते हैं।
बीजेपी प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि केजरीवाल जी के लिए कुछ पंक्तियां मैं कहता हूं- अपनी सुविधाओं के लिए हर बार रंग बदल लेता हूं, वोट के लिए ईमान बदल लेता हूं। मेरा नाम है केजरीवाल, बिजली बिल को छुपाने के लिए झूठ का चोला पहन लेता हूं।
उन्होंने कहा कि 2013 में केजरीवाल जी चीख-चीख के कहते थे कि बिजली में जो प्राइवेट कंपनियां रिलायंस और टाटा की हैं वो चोर कंपनियां हैं, हम इन्हें बदलेंगे। केजरीवाल जी ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि आप कहते थे कि चोरी को रोकेंगे और आज आप खुद चोरी कर रहे हैं। केजरीवाल ने अपने ही कैबिनेट के निर्णय को, जो 2016 में लिया था, उसे नजरअंदाज किया। उस कैबिनेट का निर्णय था कि हर साल डिस्कॉम का ऑडिट किया जाएगा, ताकि इसमें कोई घोटाला ना हो, लेकिन ऑडिट नहीं किया गया।
हरीश खुराना ने कहा कि 'आप' की सरकार जब आई थी तब केजरीवाल जी कहते थे कि हम दिल्ली के अंदर बिजली बिल माफ करेंगे और बिजली की दरें दिल्ली में सबसे कम होंगी। लेकिन साथ में ये भी बोलते थे कि ये जो दिल्ली के पावर डिस्कॉम हैं, वो सबसे बड़े चोर हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
