दिल्ली

दिल्‍ली-एनसीआर वालों सावधान, पश्चिमी विक्षोभ करेगा बर्फीला अटैक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 09:48 PM IST

Delhi Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर में काड़के की ठंड लगातार सितम ढहा रही है, लेकिन मौसम विभाग इसे सिर्फ ट्रेलर बता रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 29 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में हल्‍की बारिश हो सकती है। नए साल के साथ दिल्‍ली-एनसीआर के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

Image

घने धुंध में लाइट जलाकर सड़क पर जाते वाहन

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • 29 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बढ़ेगी ठंड
  • दिल्‍ली में 31 दिसंबर से 5 जनवरी तक भीषण ठंड का अनुमान
  • दिल्ली में सबसे कम तापमान आया नगर में 4.0 डिग्री हुआ रिकॉर्ड


Delhi Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर में इस बार ठंड थोड़ी देर से शुरू हुई है, लेकिन शुरू होने के बाद से लगातार सितम ढहा रही है। बीते रविवार से शुरू हुए भीषण ठंड को मौसम विभाग अभी ट्रेलर बता रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 29 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका असर दिल्‍ली-एनसीआर पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण 31 दिसंबर से 5 जनवरी तक यहां पर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान ज्‍यादातर इलाकों में न्‍यूनतम तापमान 4 डिग्री के नीचे पहुंच जाएगा।

बता दें कि बीते रविवार से दिल्ली समेत भारत के कई उत्तरी इलाकों में भीषण ठंड के साथ शीतलहर चल रही है। आईएमडी वैज्ञाानिक आर.के. जेनामनी ने बताया कि, दिल्ली, यूपी,पंजाब और राजस्थान में शीतलहर लगातार बनी हुई है। घना कोहरा के कारण विजिबिलिटी 0-200 मीटर तक रह गई है। अगले कुछ दिन दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम यूपी में तेज शीतलहर जारी रहेगी। 29 दिसंबर से तापमान में कुछ सुधार की संभावना है। मंगलवार को दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। दिल्ली में सबसे कम तापमान आया नगर में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

नए साल पर सर्द हवाओं से कांपेगी दिल्ली

देश की राजधानी अपनी जिस सर्दी के लिए जानी जाती है, वह अब दस्तक दे चुकी है। दिल्ली के लोग सर्द हवाओं से कांप रहे हैं। दिल्ली में जबरदस्त ठंड के साथ कोहरे और शीतलहर की तीहरा अटैक हो रहा है। कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दिल्‍ली-एनसीआर में ठंडी हवाएं चलने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी होने के साथ नए साल पर सर्दी अपना उग्र रूप दिखाएगी। जिसके बाद ज्‍यादातर इलाकों में न्‍यूनतम तापमान अपने 3 से 4 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस दौरान मैदानी इलाकों में बारिश की भी चेतावनी दी गई है यानी नए साल के साथ ही दिल्‍ली के लोगों को ठंड का सितम झेलने के लिए तैयार रहना होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article