दिल्ली

दिल्ली में पारा 40 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2023, 11:49 PM IST

Delhi Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मंगलवार को दिल्ली के लोगों को हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 5 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और रात में हल्की बारिश हो सकती है।

Image

दिल्ली का तापमान

Photo : BCCL

Delhi Weather: अगस्त खत्म हो चुका है और सितंबर की शुरुआत हो चुकी है। इसके बावजूद दिल्ली की गर्मी लोगों का जीना मुहाल कर रही है। हर दिन प्रचंड धूप और रात में उमस के कारण लोगों का बुरा हाल हो रखा है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य स्तर से छह डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री ज्यादा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मंगलवार को दिल्ली के लोगों को हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 5 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और रात में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में खराब रहा AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में रात आठ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 233 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

(भाषा इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article