Delhi Weather Today: दिल्ली में दिसंबर में कड़ाके की ठंड देखने को मिलती है। लेकिन इस बार का माजरा अलग है। इस बार दिसंबर में अभी तक हल्की ठंड ही महसूस हुई है। लेकिन अब ठंड में इजाफा होने वाला है। पहाड़ों पर हुई बारिश का असर दिल्ली में देखने को मिलने वाला है। आज से दिल्ली का मौसम करवट लेने वाला है। आज से सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के आसार है, मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों में बारिश होगी, जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
दिल्ली वेदर सुबह और शामें होंगी ठंडी, दिन में धूप
दिल्ली में बीते कुछ दिनों से दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। दिसंबर का महीना लगने के बावजूद सर्दी अपना असर नहीं दिखा रही है, हालांकि आज से मौसम में बदलाव होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सुबह और शाम के मौसम में ठंड बढ़ने वाली है, हालांकि दिन में दूप के दीदार अभी होंगे। धूप के कारण दिन के समय सर्दी अपना जोर नहीं दिखाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों की बारिश के असर से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है।
आज दिल्ली का तापमान (Delhi Today Weather)
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज हुआ, यहां का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस था। दिल्ली में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। आज यहां का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5-6 दिन तक दोपहर के समय तापमान 23 से 24 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। जिसके बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
