दिल्ली

Delhi Weather: छठ के तीसरे दिन बदला दिल्ली का मौसम, आज बारिश के आसार; जानें कैसा है पॉल्यूशन का हाल?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-October-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम ठंडा होता जा रहा है। फिलहाल सिर्फ सुबह और शाम के समय ही हल्की ठंड महसूस हो रही है। लेकिन आज बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसके बाद ठंड बढ़ने की संभावना है।

Image

दिल्ली का मौसम (फाइल फोटो | istock)

Photo : iStock

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-October-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में आज से मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज राजधानी में बारिश की संभावना जताई है। जिससे तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है और सुबह-शाम की हल्की ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही प्रदूषण से भी राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में आज भी बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई बना हुआ है। इस दौरान सबसे अधिक एक्यूआई एक बार फिर आनंद विहार में ही रहा।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा भी देखने को मिल सकता है। शाम या रात के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार हिमालयी रीजन में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके प्रभाव से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश होने से ठंड बढ़ने की भी संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में 15 डिग्री तक पहुंचा पारा

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को सुबह हल्की ठंड महसूस हुई। लेकिन दिन में तेज धूप निकल आई। इस दौरान 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी दर्ज हुई। आज भी इसी गति से हवाएं चलने की संभावना है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में आज कितना है AQI

समीप ऐप पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार आज सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 315 दर्ज किया गया। जिसे बेहद खराब की श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान 26 इलाकों में एक्यूआई रेड जोन में रहा। सबसे अधिक एक्यूआई आनंद विहार में 431 और बवाना में 401 दर्ज हुआ। वहीं ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 288, नोएडा में 331, गाजियाबाद में 321, गुरुग्राम में 244 और फरीदाबाद में 198 रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article