दिल्ली

Delhi Weather: दिल्ली में खत्म हुआ बारिश का दौर, अब फिर शुरू होगा लू का टॉर्चर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

एक तरफ जहां बिहार-झारखंड में आंधी और बारिश का दौर दिख रहा है, दूसरी तरफ दिल्ली में तीन दिन जोरदार लू चलने वाली है। इसके लिए IMD ने तीन दिनों का येलो अलर्ट भी जारी किया है। 16 तारीख से लेकर इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली के मौसम में कुछ बदलाव ला सकता है।

Image

दिल्ली में फिर शुरू होगा लू का दौर, तीन दिन का येलो अलर्ट

Yellow Alert In Delhi: कुछ दिनों के उतार चढ़ाव के बाद दिल्ली में मौसम एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। आज 15 अप्रैल को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी लेकिन IMD ने 16 अप्रैल से दिल्ली में लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की ओर से 16, 17 और 18 अप्रैल को दिल्ली में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज का मौसम

दिल्ली के आज के मौसम की बात करें तो मंगलवार की दोपहर कुछ गर्म रहने वाली है। आसमान में छिटपुट बादल नजर आएंगे और तेज धूप रहेगी। दिन का तापमान न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस से लेकर अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

लू को लेकर येलो अलर्ट

बुधवार से दिल्ली में फिर लू चलनी शुरू हो जाएगी, जो शुक्रवार तक चलेगी। लू के दौर के साथ ही गर्मी भी बढ़ेगी, मौसम विभाग ने ये अनुमान लगाया है कि इन दिनों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। हवाओं की गति इस बीच 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार से मौसम में फिर कुछ नरमी नजर आएगी। आज मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के साथ 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

तीन दिन के बाद मिलेगी राहत

दिल्ली में 19 अप्रैल के बाद तापमान में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार से लू का असर कम हो जाएगा। शनिवार को आसमान साफ रहेगा और तेज सतही हवाएं चलेंगी लेकिन हीट वेव का असर कम होगा।

सोमवार का मौसम

सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य था। बीते हफ्ते की बारिश की वजह से मौसम में आई कुछ ठंडक का दौर अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article