दिल्ली

Delhi Weather: गर्मी से उबल रही दिल्ली, आज भी झेलने होंगे लू के थपेड़े; दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-June-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में तीखी धूप, तेज गर्मी और हीटवेव का ट्रिपल अटैक जारी है। राजधानी में सोमवार को 48.9 डिग्री वाली गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिन हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

Image

सांकेतिक फोटो

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-June-2025: दिल्ली के लोग इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। सोमवार को भी गर्मी का कहर जारी रहा। तापमान इतना ज्यादा था कि शरीर को 48.9 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग ने राजधानी में अगले दो दिनों के लिए हीटवेव का ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी है। दिल्ली में कम से कम 12 जून तक बहुत गर्म मौसम बना रहेगा।

आज चलेंगी धूल भरी हवाएं

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में सोमवार को वास्तविक अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो मौसम के औसत से 3.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि आर्द्रता का स्तर 48 से 25 प्रतिशत के बीच रही, जिसके चलते लोगों को कहीं अधिक गर्मी महसूस हुई। दिल्ली में अगले दो दिनों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान किया गया है, लेकिन इनसे बहुत राहत मिलने की संभावना नहीं है।

शाम ढलने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में ‘लू’ की स्थिति स्थिर हो गई है। वहीं, हिसार, सिरसा, रोहतक और आयानगर (दिल्ली) जैसे स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। इसके अनुसार, सोमवार को दिल्ली समेत पूरे क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन ‘लू’ की स्थिति रही। दिल्ली में रातें गर्म रह रही हैं और सूर्यास्त के बाद भी तापमान अधिक दर्ज किया जा रहा है। इससे गर्मी से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं वाले लोगों में।

बारिश के बाद सताएगी उमस

दिल्ली में 12 जून से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, क्योंकि आईएमडी ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि हालांकि भारी बारिश नहीं होगी, लेकिन यह भीषण गर्मी से कुछ समय के लिए राहत दे सकती है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बारिश के बाद आर्द्रता का स्तर बढ़ सकता है, जिससे उमस भरा मौसम हो सकता है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article