आज का मौसम, 10 June 2025 Ka Mausam Updates: यूपी के 11 जिलों में आज तपेंगी रातें, दिल्ली में भीषण गर्मी और हीट वेव का कहर जारी
आज का मौसम 10 June 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): देश में कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्य गर्मी से झुलस रहे हैं। हालांकि उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। 11 जून से बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान बारिश होने की भी संभावना है। जिससे गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है।
आज का मौसम, 10 June 2025 Ka Mausam Updates: यूपी के 11 जिलों में आज तपेंगी रातें, दिल्ली में भीषण गर्मी और हीट वेव का कहर जारी
दिल्ली में कल का मौसम
जैसलमेर में 4 दिन हीटवेव का अलर्ट
नोएडा में कल का मौसम
गाजियाबाद में आज का तापमान
दिल्ली में कल लू का अलर्ट
दिल्ली में दिन में लू चलने के आसार
उत्तराखंड में बारिश की संभावना
यूपी में दिन के साथ ही रातें भी तपेंगी आज
राजस्थान में गर्मी का दौर जारी
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है जहां सीमावर्ती गंगानगर में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में तेज गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा। इसके अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान गंगानगर में 47.3 डिग्री, बीकानेर में 45.8 डिग्री, चुरू में 45.6 डिग्री, फलोदी में 45.2 डिग्री, जैसलमेर में 45.0 डिग्री, बाड़मेर में 44.7 डिग्री, अलवर व पिलानी में 44.4 डिग्री, संगरिया में 44.1 डिग्री और करौली में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बिहार में कल से मिलेगी गर्मी से राहत
बिहार में भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है कई जगहों पर हॉट डे का भी अलर्ट है। हालांकि 11 जून से प्रदेश का मौसम बदलेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
यूपी में 24 घंटे बाद प्री-मानसून बारिश
यूपी में फिलहाल झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। आज भी कई जिलों में लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। हालांकि अगले 24 घंटों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती है। ऐसे में पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसके बाद बारिश पश्चिम में बढ़ेगी। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
