दिल्ली

Delhi Weather 9-November-2025: दिल्ली में ठिठुरन की दस्तक! सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज; पारा लुढ़कने से बढ़ेगी ठंड

Delhi Ka Mausam (दिल्ली का मौसम) 09-November-2025, दिल्ली में ठंड, कोहरा, तापमान और प्रदूषण का क्या हाल रहेगा? जानें नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद का मौसम: दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को राजधानी का न्यूनतम पारा 11 डिग्री तक पहुंच गया। जिसे इस सीजन की सबसे सर्द रात बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09-November-2025: दिल्ली में शनिवार को इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। पारा लुढ़कने से रात में सर्दी का एहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री तक पहुंच गया है। रविवार सुबह भी ठंड में बढ़ोत्तरी का एहसास हुआ। राजधानी में अब रातें और सर्द होने लगी हैं। इसके साथ ही लोगों के रजाई-कंबल भी निकल आए हैं। हालांकि दिन में अभी सर्दी नहीं पड़ रही है। धूप का असर अभी भी दिन में बरकरार है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली अभी भी प्रदूषण की आगोश में है। आज सुबह भी हवा बेदह खराब स्तर पर रही। रविवार सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 399 दर्ज हुआ।

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का एहसास बढ़ता जा रहा है। आज सुबह की शुरुआत राजधानी में हल्के कोहरे और धुंध के साथ हुई। साथ ही मौसम में घुली ठंडक ने लोगों को शॉल और स्वेटर पहनने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। दिन में धूप भी खिली रहेगी और शाम ढलने के साथ ही ठंड फिर बढ़ जाएगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही ठंड में भी इजाफा होगा।

दिल्ली में क्यों बढ़ रही है ठंड

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा गुरुवार को 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़का। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 2023 में यह 9.2 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 7.3 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी के कारण दिल्ली में सर्द हवाएं बह रही हैं। साथ ही रात में आसमान में साफ रहने के कारण रेडिएशन कूलिंग में बढ़ोत्तरी हुई है। इन वजहों से दिल्ली में पारा लुढ़क रहा है और ठंड बढ़ रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article