दिल्ली

Delhi Weather 1-November-2025: दिल्ली की हवा में सुधार, अभी भी 'खराब' स्तर पर AQI; जानें मौसम का कैसा है हाल

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-November-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है, मौसम साफ रहने वाला है। आज सुबह एक्यूआई कई इलाकों में 200 पार दर्ज किया गया।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-November-2025: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है, हालांकि अभी भी एक्यूआई खराब स्तर पर है। आज सुबह दिल्ली में 200 पार एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बीते कुछ दिनों से कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। सुबह-शाम सर्दी का एहसास हो रहा है। दिन में धूप निकल रही है। हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध भी अब छाने लगी है। लेकिन दिन में सर्दी का कोई एहसास नहीं हो रहा है, जबकि नवंबर महीना शुरू हो चुका है। इसके बावजूद अभी दिन में सर्दी ने दस्तक नहीं दी है। मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 नवंबर के बाद दिन में ठंड महसूस हो सकती है। इस दौरान एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन का पारा लुढ़क सकता है। साथ ही हवा की स्पीड बढ़ने से मौसम ठंडा होने की संभावना है। हालांकि कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे के लिए लोगों को अभी इंतजार करना होगा।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। सुबह और देर रात के समय हल्की धुंध या छिछला कोहरा छाया रह सकता है। दिन में मौसम साफ होने के आसार हैं। आगामी दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 6 नवंबर तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली की हवा में हुआ सुधार

दिल्ली में आज सुबह 9 बजे औसत एक्यूआई 251 रहा। शुक्रवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ और यह पिछले दिन के 373 से 55 अंक घटकर 218 पर आ गया। विशेषज्ञों ने इस बदलाव के पीछे राजधानी क्षेत्र में बारिश और हवा की गति में बढ़ोत्तरी को प्रमुख कारक बताया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बताया कि दिल्ली में जनवरी से अक्टूबर तक की अवधि के दौरान अगर सिर्फ 2020 के लॉकडाउन को छोड़ दिया जाए तो पिछले आठ सालों की तुलना में वायु गुणवत्ता का स्तर सबसे अच्छा रहा। इस अवधि के दौरान औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 2025 में 170 रहा, जबकि 2024 में यह 184, 2023 में 172, 2022 में 187, 2021 में 179, 2020 में 156, 2019 में 192 और 2018 में 201 रहा था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!