दिल्ली

Delhi Coldwave: दिल्ली पर बरस रहा ठंड का कहर, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

Delhi Coldwave: दिल्ली में शीतलहर के कारण ठंड का कहर और बरस रहा है। दिल्ली के लोग वीकेंड में भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहते है। मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बढ़ती ठंड से लोगों की यहां कंपकंपी छूट रही है।

Image

दिल्ली में शीतलहर

Delhi Coldwave: दिल्ली में लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। ठंड से अभी तक दिल्लीवाले जूझ ही रहे थे की शीतलहर ने भी कहर बरसाना शुरू कर दिया है। दिल्ली में बढ़ती ठंड के कारण मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। दिल्ली में शनिवार और रविवार के दिन शीतलहर चलेगी इसको लेकर मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दे दी थी। आज दिल्ली में शीतलहर का प्रभाव अधिक देखा जा सकता है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 14 से 15 दर्ज किया गया है। साथ ही मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार राजधानी में 9 जनवरी और 10 जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना है। बढ़ती ठंड को देखते हुए दिल्ली के स्कूलों पर भी इसका प्रभाव पड़ा है

दिल्ली में शीतलहर का कहर

शनिवार को जहां कई इलाको में लोगों को राहत मिली तो कई इलाकों में शीतलहर ने लोगों को घर में रहने पर मजबूर किया। शनिवार की तुलना में शीतलहर का प्रभाव आज ज्यादा महसूस किया जा सकता है। वीकेंड के दिन लोग बाहर घूमने की बजाए घर में हीटर के आगे बैठना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ठंड के खुद को बचाने के लिए लोग आवश्यक सारे जतन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार आज धूप खिली रहने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन शीतलहर से राहत नहीं मिलने की भी संभावना है।

ठंड के चलते बंद हुए दिल्ली के स्कूल

दिल्ली में शीतकालीन अवकाश चल रहा है। लगातार बढ़ रही ठिठुरन वाली ठंड को देखते हुए दिल्ली के अवकाशों को 10 जनवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया गया था। लेकिन फिर शनिवार की देर रात इस फैसले को वापस ले लिया गया। प्रशासन की ओर छुट्टी बढ़ाए जाने का फैसला वापस लेने के कारण के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि ठंड के कारण मिलने वाले अवकाश पर फैसला रविवार की सुबह लिया जाएगा।

बता दें कि एनसीआर और अन्य शहरों में स्कूलों के अवकाश को बढ़ाने का फैसला मौसम विभाग के पूर्वानुमानों को देखते हुए लिया जा रहा है। अब देखना ये है कि दिल्ली का प्रशासन स्कूलों के शीतकालीन अवकाश को बढ़ाने को लेकर क्या फैसला लेता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article