दिल्ली

Delhi Weather: स्वतंत्रता दिवस पर छाए रहेंगे बदरा, हल्की बारिश की संभावना; IMD का अलर्ट

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के दिन बादल छाए रहने और दो बार हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे जश्न और पतंगबाजी में बाधा आ सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस सप्ताह दिल्ली में हल्की बारिश का दौर जारी रहने के साथ वायु गुणवत्ता भी संतोषजनक बनी हुई है।

Image

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस का मौसम (फोटो: Canva)

Delhi Independence Day Weather: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के दिन मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन बादल छाए रहेंगे और गर्जन वाले बादल बनने के साथ दो बार हल्की बारिश होने की संभावना है। पहला दौर सुबह से दोपहर तक और दूसरा शाम से रात के बीच। इससे आजादी के जश्न और पतंगबाजी में कुछ परेशानी हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

इस सप्ताह दिल्ली के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। रविवार को दिनभर धूप के साथ उमस भरी गर्मी रही, जिसमें अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 100 से 67 प्रतिशत के बीच रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। सोमवार को मौसम विभाग ने आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिसमें तापमान अधिकतम 34 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

वहीं, दिल्ली की वायु गुणवत्ता इस समय संतोषजनक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार को एक्यूआइ 76 दर्ज किया गया। एनसीआर के अन्य शहरों में भी वायु गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम स्तर पर बनी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article