दिल्ली

Delhi Weather: दिल्ली में शीत लहर की चेतावनी, दो दिन तक घने कोहरे का अनुमान

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 29, 2023, 11:58 PM IST

Delhi Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर कोहरे की स्थिति में शुक्रवार को सुधार हुआ तथा घने कोहरे में सबसे कम दृश्यता 150 मीटर रही।

Image

दिल्ली में शीतलहर की चेतावनी

Photo : PTI

Delhi Weather: मौसम विभाग ने शुक्रवार को शीत लहर की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले दो दिन तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में "घना से बहुत घना कोहरा" रहने का अनुमान है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।

11 ट्रेनों पर असर

घने कोहरे के कारण शहर में परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से चलीं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर कोहरे की स्थिति में शुक्रवार को सुधार हुआ तथा घने कोहरे में सबसे कम दृश्यता 150 मीटर रही।

दिल्ली में तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। आईएमडी ने कहा कि 30 और 31 दिसंबर को दिल्ली के कुछ कई हिस्सों में शीत लहर की स्थिति होने की आशंका है।

दिल्ली में हवा

आईएमडी ने कहा कि शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 382 दर्ज किया गया जो "बहुत खराब" श्रेणी में आता है। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 19 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article