दिल्ली

Delhi Water Crisis: दिल्ली में आसमान पर तापमान! पानी की किल्लत से लोग परेशान

दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बीच कई क्षेत्रों में पानी की गंभीर कमी देखने को मिल रही है। देवली, संगम विहार और असोला जैसे इलाकों में सरकारी ट्यूबवेल खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Image

पानी की किल्लत (फाइल फोटो)

Photo : iStock

दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को भीषण गर्मी और पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में सरकारी ट्यूबवेल बंद पड़े हैं, जिससे पानी की आपूर्ति में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। देवली, संगम विहार और असोला गांव जैसे इलाकों में लोग दिल्ली जल बोर्ड और जनप्रतिनिधियों से लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। देवली के दुर्गा विहार ट्यूबवेल की मोटर चार महीने से खराब है, जबकि लाल डोरा के पास का ट्यूबवेल भी हाल ही में खराब हुआ है।

सरकारी टैंकर भी नहीं दे रहे पर्याप्त पानी

दैनिक जागरण की खबर के हवाले से असोला गांव में पिछले आठ वर्षों से पानी की किल्लत बनी हुई है। स्थानीय लोग मजबूरन निजी टैंकरों से पानी खरीदने को विवश हैं, जो 1,000 से 2,000 रुपये में उपलब्ध हैं, लेकिन इनकी आपूर्ति में भी देरी होती है। सरकारी टैंकर सप्ताह में केवल एक या दो बार आते हैं, जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाई है, लेकिन कोई भी उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार नहीं है। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत और भी बढ़ जाती है, जिससे लोगों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article