दिल्ली

दिल्ली के रजिस्टर्ड वाहन सेफ, बाहरी वाहनों की एंट्री पर लगेगी ब्रेक, 1 नवंबर से इन गाड़ियों पर होगी कार्रवाई

दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा 1 नवंबर से शहर के बाहर से आने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी, जबकि दिल्ली के रजिस्टर्ड वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसमें भी जो वाहन बीएस VI मानकों का पालन नहीं करते हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Image

दिल्ली में बाहरी वाहनों पर होगी कार्रवाई

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के परिवहन विभाग ने हाल ही में एक घोषणा की थी, जिसके अनुसार एक नवंबर से केवल अन्य राज्यों में रजिस्टर्ड मालवाहक और ट्रांसपोर्ट वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी, जबकि दिल्ली में रजिस्टर्ड वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह निर्णय बीएस-VI मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

इन मानकों के अनुरूप नहीं होने पर दूसरे राज्यों के वाहनों पर होगी कार्रवाई

इस नियम के अनुसार, दूसरे राज्यों के उन मालवाहक वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी जो बीएस-VI मानकों के अनुरूप नहीं हैं, जिसमें हल्के, मध्यम और भारी मालवाहक शामिल हैं। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं को ढोने वाले और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले गैर बीएस-VI वाले ट्रांसपोर्ट वाहनों को सीमित अवधि के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

शहर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बनाई योजना

परिवहन विभाग ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया है। विशेषकर सर्दियों में जब प्रदूषण स्तर बढ़ जाता है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और सभी सीमा प्रवेश बिंदुओं और टोल प्लाजा पर सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं। बीएस-4 वाहनों पर 2010 से प्रतिबंध है, जबकि बीएस-6 मानक 1 अप्रैल 2020 से लागू हुए हैं। ये मानक सभी प्रकार के वाहनों पर लागू होते हैं, जिनका उद्देश्य प्रदूषण को कम करना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article