दिल्ली

Delhi News : राजधानी में 54 लाख वाहनों का रजिस्‍ट्रेशन कैंसल, कहीं आपका वाहन भी तो शामिल नहीं

Delhi News : दिल्‍ली में परिवहन विभाग ने 27 मार्च तक के शहर भर में 54 लाख से भी ज्‍यादा पुराने वाहनों का रजिस्‍ट्रेशन कैंसल कर दिया है।

Image

दिल्‍ली परिवहन विभाग ने पुराने वाहनों का रजिस्‍ट्रेशन रद्द किया। (सांकेतिक चित्र)

Photo : BCCL

Delhi News : दिल्‍ली में परिवहन विभाग ने वाहनसवारों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। डिपार्टमेंट ने 27 मार्च तक के शहर भर में 54 लाख से भी ज्‍यादा पुराने वाहनों का रजिस्‍ट्रेशन कैंसल कर दिया है। रद्द किए गए इन वाहनों के पंजीकरण में मोट‍रसाइकिल, कैब, ऑटो को शामिल किया गया है। यह खुलासा विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से हुआ है। गैर पंजीकृत वाहनों में 1900 एवं 1901 से पूर्व के रजिस्‍टर्ड वाहनों को भी सम्मिलित किया गया है। बता दें क‍ि 2018 के सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्णय में 15 साल से भी पुराने हो चुके पेट्रोल वाहनों को राजधानी में प्रतिबंधित कर दिया गया था।

उल्‍लंघन करने पर होगा एक्‍शन

विभाग ने कहा है क‍ि गाइडलाइन जारी करने के बाद भी यदि कोई वाहनसवार नियमों का उल्‍लंघन करता है तो उसके वाहन को उसी समय हम (विभाग) अपने कब्‍जे में ले लेंगे। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने इससे पहले 2014 में एक नियम जारी किया था, जिसके मुताबिक 15 साल से भी अधिक पुराने हो चुके वाहनों को यदि किसी भी सार्वजनिक स्‍थल पर पार्क किया गया तो वाहन के स्‍वामी पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

क्‍या कहते हैं आंकड़े

परिवहन विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की बात करें तो 27 मार्च तक साउथ दिल्ली-1 में रिकॉर्ड स्‍तर पर वाहनों का रजिस्‍ट्रेशन रद्द किया गया था। इनमें 9,285 तिपहिया वाहन और 25,167 कैब के संचालन पर रोक लगाई गई थी। वहीं, सराय काले खां से 4,96,086, रोहिणी से 6,56,201, माल रोड जोन से 2,90,127, वजीरपुर से 1,65,048, द्वारका से 3,04,677, बुराड़ी से 25,167, आईपी डिपो से 3,27,034, साउथ दिल्ली-1 से 9,99,999, साउथ दिल्ली- 2 से 1,69,784, राजा गार्डन से 1,95,626, मयूर विहार से 2,99,788, जनकपुरी से 7,06,921 और लोनी से 4,35,408 वाहनों का पंजीकरण रद्द किया गया है।

कैसे होती है कार्रवाई

विभाग के अधिकारियों ने बताया है क‍ि 29 मार्च को वाहनों को स्क्रैपिंग के लिए भेजे जाने के अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके तहत पहले विभागीय टीम कुछ क्षेत्रों को चिह्नित करती है और फिर उसके बाद उन्‍हीं क्षेत्रों में बारीकी से जांच करती है। इस दौरान पुरानी हो चुकी गाडि़यों के स्‍वामियों से NOC प्राप्त कर उन प्रांतों में भेजे जाने का अनुरोध किया जाता है जहां उन वाहनों की फिटनेस को देखते हुए उनके संचालन पर कोई रोक-टोक नहीं है। अफसरों ने ये भी बताया कि यदि ऐसे वाहन इसके बाद भी राजधानी की सड़कों दिखते हैं तो विभाग उन्‍हें जब्‍त कर स्क्रैपर को उनके बेचे जाने के लिए बाध्‍य होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article