Delhi Traffic Update: द्वारका एक्सप्रेसवे सुरंग और एयरपोर्ट अंडरपास (गुरुग्राम की ओर जाने वाला दायां मोड़) में मरम्मत और रखरखाव का कार्य 6 अगस्त से शुरू हो चुका है। यह कार्य हर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक किया जाएगा और 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान रात के समय ये रास्ता बंद रहेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा शुरू की गई इस मरम्मत प्रक्रिया का उद्देश्य सुरंग और अंडरपास के ढांचे की मजबूती और रखरखाव सुनिश्चित करना है।
शिवमूर्ति से आरयूबी तक बंद रहेगा एक्सप्रेसवे
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार द्वारका एक्सप्रेसवे सुरंग और एयरपोर्ट को ट्रायल के कुछ समय पहले खोला गया था। उपयोग में आने के साथ इसमें जरूरी मरम्मत की आवश्यकता महसूस की गई। मरम्मत कार्य के दौरान दिल्ली के शिव मूर्ति से आरयूबी तक का हिस्सा 0.6 किमी से 5.3 किमी तक प्रभावित रहेगा।
वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और मरम्मत के समय वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके। चूंकि मरम्मत का काम रात के समय किया जा रहा है, इसलिए ट्रैफिक पर इसका व्यापक असर नहीं पड़ेगा। इसके बावजूद एहतियात बरतना जरूरी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
