दिल्ली

दिल्ली SIT की बड़ी कार्रवाई; बच्चों के अपहरण और तस्करी में शामिल गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

दिल्ली की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने बच्चों के अपहरण और तस्करी में शामिल एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में 10 लोग गिरफ्तार हुए, जिनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। ऑपरेशन में कई बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया और पुलिस की जांच जारी है।

Image

platform desk

Delhi Child Trafficking: दिल्ली के दक्षिण-पूर्व जिले की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने बच्चों के अपहरण और तस्करी में शामिल एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 10 लोग गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। गिरोह बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों से बच्चों का अपहरण करता था।

इस ऑपरेशन के दौरान 6 महीने के एक बच्चे को आगरा से और अन्य पांच बच्चों को विभिन्न स्थानों से सुरक्षित बरामद किया गया। यह मामला तब उजागर हुआ जब 22 अगस्त को एक शिकायतकर्ता ने अपने बच्चे के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान की और हरियाणा से वीरभान नामक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पता चला कि बच्चा आगरा के डॉक्टर कमलेश को बेचा गया था। पुलिस ने डॉक्टर को पकड़ने के लिए विशेष चाल चली और उसे गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर ने बच्चे को सुंदर नामक व्यक्ति को बेचा था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया। सुंदर ने बच्चे को आगरा के कृष्णा और प्रीति को बेचा था, दोनों को भी गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद किया गया।

इस ऑपरेशन में कई अन्य बच्चों को भी बचाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तस्करी और जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य फरार तस्करों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article