दिल्ली

Delhi Bomb Threat: नहीं थम रही बम की धमकियां; आज भी स्कूलों में आए Threats, सुरक्षा बलों की टीमें पहुंचीं

दिल्ली में शनिवार सुबह एक बार फिर कई स्कूलों को बम की धमकी भरे कॉल आए। कॉल मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और मौके पर बम निरोधक दस्ते के साथ सुरक्षा बलों की टीमें पहुंची हैं, जांच की जा रही है।

Image

आज भी कई स्कूलों को बम की धमकी (AI Image)

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली में शनिवार सुबह एक बार फिर कई स्कूलों को बम की धमकी भरे कॉल आए। कॉल मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और मौके पर बम निरोधक दस्ते के साथ सुरक्षा बलों की टीमें पहुंची हैं। स्कूलों के परिसर को खाली कराकर जांच की जा रही है।

इन स्कूलों को मिली है धमकी

नजफगढ़ स्थित कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल, सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुतुब मीनार और दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) द्वारका को धमकी भरे कॉल मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए। सभी स्कूलों को एहतियातन खाली करवा लिया गया। अभी तक तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है।

डीपीएस ने जारी किया सर्कुलर

डीपीएस द्वारका ने इस संबंध में अभिभावकों के लिए एक सर्कुलर भी जारी किया है। स्कूल ने सूचित किया है कि कक्षा 3 से 12 तक की कक्षाएं आज यानी शनिवार, 20 सितंबर 2025 को बंद रहेंगी। सभी स्कूल बसें और निजी वैन/कैब तुरंत वापस भेज दी गई हैं। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बस स्टॉप्स पर मौजूद रहें और अपने बच्चों को वहां से ले जाएं। वहीं, जो बच्चे निजी साधनों से स्कूल आए हैं, उनके अभिभावकों को खुद आकर उन्हें ले जाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, आज होने वाली मिड टर्म परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। स्कूल प्रशासन ने कहा है कि परीक्षाओं की नई तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी।

सर्च ऑपरेशन जारी

एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों से छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। परिसर की बारीकी से तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की आशंका को खत्म किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कॉल की सत्यता की जांच की जा रही है और धमकी भरे कॉल कहां से किए गए, इसका पता लगाने के लिए तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article