Delhi College Bomb Threat: दिल्ली यूनिवर्सिटी के राम लाल आनंद कॉलेज को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद कॉलेज परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन फानन में कॉलेज से छात्रों को बाहर निकाला गया और कॉलेज परिसर को खाली करवाया गया।
धमकी मिलने के बाद कॉलेज परिसर खाली करवाया गया
दिल्ली साउथ वेस्ट के डीसीपी रोहित मीना ने बताया कि धमकी भरा कॉल सुबह करीब 9:34 बजे आया था, जिसके बाद आला अधिकारी सक्रिय हुए और कॉलेज परिसर को खाली करवाया गया।
मौके पर बम निरोधक दस्ते तैनात
डीसीपी रोहित मीना ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद एम्बुलेंस, बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और बम निरोधक टीमों (बीडीटी) के साथ पुलिस कॉलेज पहुंची और छात्रों को बाहर निकाला गया।
कॉलेज परिसर में तलाशी अभियान
पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल कॉलेज परिसर की तलाशी की जा रही है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस अधिकारी अलर्ट है और इस मामले पर पैनी नजर रखी जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
