दिल्ली

प्रदूषण में घुट रहा दिल्ली का दम, प्यूरीफायर पर 18% GST; केजरीवाल ने कहा-जनता पर बोझ डालना बंद कीजिए

दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा लगातार खराब होती जा रही है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपने परिवार को प्रदूषण से बचाने के लिए एयर प्यूरीफ़ायर लेने जाते हैं, और वहां पता चलता है कि सरकार उस पर 18% GST वसूल रही है।

Arvind Kejariwal Aap.

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (फोटो-@ArvindKejriwal)

दिल्ली में शुक्रवार को एक बार फिर से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा दर्ज किया गया। एक्यूआई 400 पार कर गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। दिल्ली-एनसीआर में ठंड से जूझ रहे लोगों को वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। लिहाजा पूर्व वाली सरकार वर्तमान सरकार को घेर रही है। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और रेखा सरकार से वाजिब सवाल किए हैं। 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि साफ़ हवा और साफ़ पानी हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है।

केजरीवाल ने पूछे सवाल

दिल्ली सहित उत्तर भारत में हवा जानलेवा हो चुकी है, और समाधान देने की बजाय सरकार जनता से टैक्स वसूल रही है। लोग अपने परिवार को प्रदूषण से बचाने के लिए एयर प्यूरीफ़ायर लेने जाते हैं, और वहां पता चलता है कि सरकार उस पर 18% GST वसूल रही है। ये सरासर अन्याय है। मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि एयर और वॉटर प्यूरीफायर पर लगाया गया GST तुरंत हटाया जाए। समाधान नहीं दे सकते तो कम से कम जनता की जेब पर बोझ डालना बंद कीजिए।

हवा की गुणवत्ता गंभीर

प्रदूषण में यह बढ़ोतरी अधिकारियों द्वारा ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) स्टेज-III की पाबंदियों को हटाने के ठीक एक दिन बाद हुई है, जिन्हें गंभीर प्रदूषण लेवल को रोकने के लिए लागू किया जाता है। हालांकि, यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रही, क्योंकि हवा एक बार फिर तेजी से खराब हो गई। गुरुवार को शहर का कुल एक्यूआई तेजी से बढ़कर 377 हो गया, जो पिछले दिन 327 था, जिससे 24 घंटे के अंदर हवा की गुणवत्ता में काफी गिरावट आई।

उधर, कांग्रेस ने भी कहा कि अगर प्रदूषण के इस मुद्दे को अभी नजरअंदाज किया गया तो इससे देश को लंबे समय तक स्वास्थ्य और आर्थिक नुकसान होगा। साथ ही महिलाओं ने कहा कि सरकार सही हेल्थ एडवाइजरी क्यों नहीं जारी कर रही है या तुरंत बचाव के उपाय क्यों नहीं कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar Author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Cities Newsletter!