Delhi News: साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 से एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की घटना सामने आई। पुलिसकर्मी ने गश्त के दौरान कुछ युवकों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोका। जिसपर युवकों ने न सिर्फ पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौच की, बल्कि मारपीट कर वर्दी भी फाड़ दी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
नौकरी छीनने की धमकी दी
यह घटना 19 जुलाई की रात सांझा चूल्हा रेस्टोरेंज के पास स्थित टैक्सी स्टैंज पर हुई। जहां 6.7 युवक सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे थे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात हवलदार संदीप ने इलाके में गश्त कर रहे थे। जब उन्होंने युवकों को शराब पीते देखा तो उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसपर युवकों ने पुलिसकर्मी के साथ पहले गाली-गलौच की और फिर उन्हें धमकाने लगे कि वे उनकी नौकरी छीन लेंगे।
वीडियो बनाने पर तोड़ा मोबाइल
जब संदीप ने सबूत के तौर पर उनका वीडियो बनाने की कोशिश की, तो एक युवक ने उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद तीन अन्य युवकों ने उनके हाथ पकड़ लिए, जबकि बाकी ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने संदीप की वर्दी भी फाड़ दी गई। इसके बाद सभी आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। संदीप ने उनकी कार का नंबर नोट किया और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और वर्दी फाड़ने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
