Delhi Crime Record: दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में हुए अपराधों का डाटा जारी किया है। जिसके अनुसार पिछले साल की तुलना में इस साल हत्या, लूट के अलावा बलात्कार और छेड़खानी के मामलों में भी कमी आई है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 में हत्या के 506 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं साल में 2024 में हत्या के मामले घटकर 504 हो गए। वहीं लूट के मामले साल 2023 में 1654 रिकॉर्ड किए गए थे, जोकि साल 2024 में घटकर 1510 हो गए हैं।
महिलाओं के साथ हुए अपराध
पुलिस के अनुसार दिल्ली में छेड़छाड़ के मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। साल 2023 में छेड़छाड़ के कुल 2345 मामले दर्ज किए गए थे। इस साल छेड़छाड़ के मामले घट कर 2037 हो गये हैं। इसके अलावा रेप के मामलों में भी कमी देखी गई है। साल 2023 में रेप के 2141 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं 2024 में घटकर 2076 मामले दर्ज किए गए। साल 2023 में इव टीजिंग की 381 घटनाएं हुईं और साल 2024 में यह घटकर 362 मामले हो गए।
स्नैचिंग के मामलों में भी कमी
दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार स्नैचिंग के मामलों में भी कमी देखने को मिली है। साल 2023 में स्नैचिंग के 7886 केस दर्ज हुए, वहीं साल 2024 में यह आंकड़ा कम होकर 6493 तक पहुंच गया। दिल्ली में साल 2023 और 2024 डकैती के मामलों की संख्या 29 ही रही। इसके अलावा किडनैपिंग के मामले भी 2023 ओर 2024 में 13-13 ही दर्ज हुए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
