Delhi News: पश्चिम दिल्ली से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। ये घटना पंजाबी बाग इलाके की है, जहां एक 29 वर्षीय व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। हत्या का मुख्य कारण पैसों का लेन-देन का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 1500 रुपये के लिए हत्या को अंजाम दिया गया है। हत्या की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार, जिस व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या की गई है, उसका नाम विनोद उर्फ विन्नू है। उसका शव 22 दिसंबर को मादीपुर जेजे क्लस्टर के उसके घर से बरामद किया गया है। पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले हत्यारे को हिरासत में ले लिया और जांच की आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हत्यारे ने विनोद पर कई बार चाकू से वार किए थे।
1500 रुपये बना हत्या का कारण
पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला है कि विनोद का पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद अब्दुल्ला से झगड़ा हुआ था। विनोद का ये पड़ोसी इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। हत्या के इस मामले पर एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अब्दुल्ला की तलाश शुरू कर दी थी और 25 दिसंबर को उसे पकड़ लिया गया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना से एक दिन पहले विनोद और अब्दुल्ला के बीच बकाया 1,500 रुपये को लेकर बहस हुई थी। उन्होंने बताया कि बकाया पैसे को लेकर विनोद अब्दुल्ला के घर गया था, लेकिन वह घर पर नहीं था। इस बात से नाराज विनोद कीअब्दुल्ला के परिवार से बहस हो गई। परिवार के साथ बहस के मामले में गुस्साए आरोपी ने विनोद के घर जा कर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए जिससे विनोद की मौके पर मौत हो गई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
