दिल्ली

Delhi News: दिल्ली में 'बंटी-बबली' कपल गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकानों से करते थे गहनों की चोरी

दिल्ली में ज्वेलरी की दुकानों से गहने चोरी करने वाले बंटी-बबली कपल को पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से सोना और कैश भी बरामद हुआ है। अब तक इस कपल ने दिल्ली के 7 इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

Image

द्वारका में चोरी करने वाला कपल 'बंटी-बबली' गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल को द्वारका से बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने ज्वेलरी दुकानों में चोरी करने वाले 'बंटी-बबली' कपल को गिरफ्तार किया है। यह शातिर कपल ज्वेलरी की दुकानों में ग्राहक बनकर जाते थे और मौका पाते ही गहने गायब कर देते थे। इस गिरोह ने अब तक दिल्ली के 7 इलाकों में वारदात को अंजाम दिया है। इनके पास से सोने के गहने और नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने तकनीकी इनपुट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापा मारकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

नशे की लत में पड़कर हुए कंगाल

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय राजीव और 34 वर्षीय सान्या के तौर पर हुई है। ये लोग पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं। नशे की लत में पड़कर दोनों कंगाल हो गए। जिसके बाद अप्रैल 2025 में यह कपल दिल्ली आ गया और यहां कई जगह चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों ने अब तक दिल्ली के 7 इलाकों बुराड़ी, पश्चिम विहार, मोनेस्ट्री मार्केट ISBT, लाजपत नगर, खान मार्केट और द्वारका चोरी की है।

पुलिस ने 3 मामलों का खुलासा किया

यह कपल ज्वेलरी की दुकानों में गहने खरीदने के बहाने जाते थे। जिसके बाद दुकान मालिकों का ध्यान भटकाकर सोने के गहने गायब कर देते थे। पुलिस ने द्वारका के ज्वैलरी शॉप से चोरी के CCTV फुटेज से आरोपियों का सुराग निकाला। जिसके बाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक ट्रेल मिलने के बाद कैब कंपनी से मिली बुकिंग डिटेल्स से पुलिस को इनका मोबाइल नंबर और IP एड्रेस मिला। जिसके आधार पर छापा मारकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग चोरी का सोना कैलकाजी स्थित कैश फॉर गोल्ड दुकान में बेच देते थे। पुलिस को इनके पास से सोने की अंगूठी, एक जोड़ी गोल्ड टॉप्स, गोल्ड लॉकेट और 8,000 कैश बरामद हुआ है। पुलिस ने फिलहाल 3 मामलों का पर्दाफाश किया। मामले में आगे की जांच जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article