Oct 06, 2026
कॉटन की खूबसूरत और आरामदायक साड़ियों की बात हो तो पश्चिम बंगाल का नाम खास तौर पर लिया जाता है। यहां की हाथ से बुनी साड़ियां अपनी अलग पहचान रखती हैं।
Credit: Pinterest
बंगाल की तांत कॉटन साड़ी अपनी हल्की बनावट के लिए जानी जाती है। गर्म और उमस वाले मौसम में इसे पहनना काफी आरामदायक माना जाता है।
Credit: Pinterest
कॉटन साड़ियां केवल खास मौकों के लिए नहीं होतीं। हल्की होने के कारण इन्हें ऑफिस, पूजा, फेस्टिवल्स या रोजमर्रा में भी आसानी से पहना जा सकता है।
Credit: Pinterest
इन साड़ियों की खूबसूरती सिर्फ रंगों में नहीं, बल्कि उनकी बुनाई में भी दिखाई देती है। कई साड़ियां पारंपरिक हथकरघे पर तैयार की जाती हैं।
Credit: Pinterest
बंगाल की कॉटन साड़ियों में अक्सर सरल बॉर्डर, छोटे-बड़े मोटिफ और पारंपरिक पैटर्न देखने को मिलते हैं। यही सादगी इन्हें खूबसूरत बनाती है।
Credit: Pinterest
कॉटन कपड़ा शरीर को ज्यादा गर्म महसूस नहीं होने देता। यही वजह है कि हल्की कॉटन साड़ियां गर्म मौसम में महिलाओं की पसंद बनी रहती हैं।
Credit: Pinterest
हल्के पेस्टल रंगों से लेकर गहरे और पारंपरिक रंगों तक कॉटन साड़ियों में कई विकल्प मिलते हैं। इसलिए इन्हें अपनी पसंद और मौके के हिसाब से चुना जा सकता है।
Credit: Pinterest
कॉटन साड़ियों में कीमत बुनाई, कपड़े, डिजाइन और कारीगरी के अनुसार बदलती है। साधारण रोजाना पहनने वाली साड़ी से लेकर खास हथकरघा डिजाइन तक कई विकल्प उपलब्ध होते हैं।
Credit: Pinterest
कल वर्ल्ड कॉटन डे है, इस मौके पर आपको भी कॉटन की साड़ी पहननी है। तो तांत की साड़ियां बेस्ट हैं।
Credit: Pinterest
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स