दिल्ली

Delhi Crime: पार्किंग के झगड़े में दोस्त के साथ मिलकर ताऊ के बेटे की हत्या, शव यमुना नदी में फेंका

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2022, 08:01 PM IST

Delhi Crime: मयूर विहार इलाके के दल्‍लूपुरा गांव में पार्किंग विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर ताऊ के बेटे की हत्‍या कर दी। आरोपियों ने पहले उसे जमकर पीटा और फिर गला घोंटकर हत्‍या कर दी। हत्‍या के बाद शव को यमुना में फेंक कर फरार हो गए। शव मिलने के बाद इस पूरे हत्‍याकांड का खुलासा हो सका।

Image

पार्किंग विवाद में पीट-पीटकर युवक की हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दोनों आरोपियों ने मृतक को जमकर पिलाई थी शराब
  • यमुना के किनारे ले जाकर पहले जमकर पीटा, फिर गला घोंटा
  • घटना के सात दिन बाद शव मिलने पर हुआ हत्‍याकांड का खुलासा


Delhi Crime: राजधानी के मयूर विहार इलाके में पार्किंग के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर ताऊ के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद घटना को छुपाने के लिए शव को यमुना नदी में फेंक दिया। घटना के सात दिन बाद यमुना नदी से शव मिलने के बाद इसका खुलासा हुआ। मृतक की पहचान 28 वर्षीय ओम कुमार डेढ़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या में शामिल एक आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हत्‍या का मुख्‍य आरोपी और मृतक का चचेरा भाई रवि डेढ़ा अभी फरार है। पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

मृतक अपने परिवार के साथ दल्‍लूपुरा गांव में रहते थे और नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। इनके घर के बगल में ही चाचा सुंदर का घर है। पुलिस जांच में पता चला कि, मृतक ओम ने अपने घर के सामने गाड़ियों को पार्क करने के लिए स्लैप बनवाया हुआ है, जिसकी वजह से रवि को अपने वाहन खड़े करने में परेशानी होती थी। इसी विवाद में दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था, लेकिन हर बार गांव के लोग बैठकर मामले को शांत करवा देते थे।

पहले पिलाई शराब फिर जमकर पीटा

दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में पता चला कि इन आरोपियों ने 23 नवंबर की रात को ही ओम की हत्‍या कर दी थी। आरोपी रवि के कहने पर कार्तिक अपने साथ ओम को कार से वसुंधरा एनक्लेव ले गया था। वहां पर उसने रवि को भी फोन करके बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद दोनों अपने साथ ओम को मयूर विहार के यमुना खादर में ले गए और उसकी जमकर पिटाई की। ओम के अधमरा हो जाने पर आरोपियों ने गला घोंट कर हत्‍या कर दी। हत्या के बाद शव को नदी में फेंक दिया। इस घटना को हादसे का रूप देने के लिए दोनों आरोपितों ने कार को भी यमुना में डुबो कर घर चले गए। दूसरे दिन कार्तिक ने आम लोगों की सहायता से अपनी कार को यमुना से बाहर निकाला। जब लोगों ने कार यमुना में डूबने का कारण पूछा तो उसने कहा कि, नशे की हालत में कार यमुना के अंदर गिर गई। पुलिस कार्तिक से पूछताछ कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article