दिल्ली

Delhi News: सार्वजनिक शौचालय यूज करने पर युवक की गई जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 05:26 PM IST

Delhi News: दिल्‍ली के अशोक विहार इलाके में शौचालय के पहले इस्तेमाल को लेकर शुरू हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। दो भाइयों ने पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि, मृतक युवक इलाके का बदमाश था और उस पर कई मामले भी दर्ज थे।

Image

शौचालय के इस्तेमाल पर हत्या

राजधानी में सार्वजनिक शौचालय के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। दिल्ली के अशोक विहार में हुई इस घटना की जांच में जुटी पुलिस ने दो भाइयों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो पता चला कि, दोनों ने पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपित भाइयों की पहचान मोहित और साहिल के रूप में की है, वहीं मृतक की पहचान राजा बाबू के रूप में हुई थी।

पुलिस के मुताबिक हत्‍या की यह घटना 10 अक्टूबर की है। अशोक विहार के रहने वाले 21 वर्षीय राजा बाबू कॉलोनी में स्थित सार्वजनिक शौचालय में शौच करने गया था। उसी समय वहां पर दोनों भाई मोहित और साहिल भी पहुंचे। जानकारी अनुसार उस समय मृतक और दोनों भाइयों के बीच पहले टॉयलेट इस्तेमाल करने को लेकर विवाद शुरू हो गया। पुलिस जांच के अनुसार, उस समय मृतक राज ने दोनों भाइयों को डराने के लिए सर्जिकल ब्लेड निकाल ली। इस पर दोनों भाइयों ने राजा पर हमला बोल दिया और उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा और फरार हो गए।

मृतक था इलाके का बदमाश, जमाता था लोगों पर धौंस

पुलिस का कहना है कि, घटना के बाद पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कि और मंगलवार शाम उन्‍हें दिल्‍ली के ही एक इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में पता चला है कि, मृतक भी इलाके का बदमाश था और वह आए दिन लोगों के साथ झगड़ा करता रहता था। मृतक पर छीना-झपटी के तीन मामले भी दर्ज थे। आरोपित भाइयों ने बताया कि, वह अक्‍सर हम पर धौस जमाता था, इसलिए उसे सबक सिखाने की ठानी थी। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि, मारपीट के दौरान सिर और सीने पर आई गंभीर चोटों से युवक की मौत हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article