दिल्ली

Delhi News: अनजान वीडियो कॉल पर दिखाई दी युवती और शुरू हो गया सेक्सटॉर्शन का गंदा खेल

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2022, 04:49 PM IST

Delhi News: दिल्‍ली के कमला नगर स्थित साइबर सेल थाना में सेक्सटॉर्शन का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक युवक को वीडियो कॉल कर पहले उसका अश्‍लील वीडियो बना लिया गया और फिर पुलिस कार्रवाई और बदनामी का डर दिखाकर वसूली शुरू की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

अश्‍लील वीडियो बनाकर सेक्सटॉर्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पीड़ित युवक रंजीत नगर में करता है इलेक्ट्रिशियन का कार्य
  • आरोपियों ने न्‍यूड लड़की के साथ बनाया युवक का अश्‍लील वीडियो
  • डरा-धमका कर वसूल लिए 62 हजार रुपये, फिर मांगे थे एक लाख रुपए

Delhi News: दिल्‍ली में सेक्सटॉर्शन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां पर कई ऐसे सेक्सटॉर्शन गिरोह सक्रिय हैं, जो वीडियो कॉल के माध्‍यम से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रंजीत नगर से आया है। एक कंपनी में इलेक्ट्रिशियन का कार्य करने वाले एक युवक के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आया। युवक की गलती बस इतनी थी कि, उसने उस कॉल को रिसीव कर लिया। ऐसा करते ही दूसरी तरफ से स्क्रीन पर एक न्‍यूड लकड़ी दिखाई दी और फिर कॉल कट गई। इसके बाद सेक्सटॉर्शन गिरोह ने ब्‍लैकमेलिंग का ऐसा खेल शुरू किया कि, युवक को पुलिस के पास पहुंचना पड़ गया।

रंजीत नगर के रहने वाले युवक ने इस मामले में मध्य जिले के कमला नगर स्थित साइबर सेल थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवक ने बताया कि, फोन करने वालों ने उसका अश्‍लील वीडियो बनाकर उसे कानूनी कार्रवाई और बदनामी का डर दिखाया और पुलिसकर्मी बनकर उससे करीब 62 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद आरोपियों ने युवक से एक लाख रुपये और मांगे, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

आरोपियों ने डरा-धमकाकर कई बार में वसूले पैसे

पीड़ित युवक ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि, उसके पास बीते पांच नवंबर को व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आया था। उसने गलती से कॉल रिसीव कर लिया। सामने से एक न्‍यूड लड़की अश्लील हरकत करते दिख रही थी, इसलिए उसने तुरंत फोन काट दिया। इसके करीब 10 मिनट बाद उसके पास एक दूसरे नंबर से व्हाट्सएप वीडियो आया। इसमें उसका वीडियो न्‍यूड लड़की के साथ लगा दिया गया था। इसके कुछ ही देर बात उसके पास फोन आने शुरू हो गए। फोन करने वालों ने पुलिस कार्रवाई और बदनामी की धमकी दिखाकर पैसे मांगने शुरू कर दिए। आरोपियों ने पहले उससे 15 हजार रुपये मांगे, तो उसने 12 हजार रुपये दे दिए। इसके दो दिन बाद फिर से उससे वीडियो हटाने के लिए 20 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद एक व्‍यक्ति ने पुलिस कार्रवाई न करने की बात कह उससे 30 हजार रुपये ले लिए। इन आरोपियों ने फिर से एक लाख रुपये मांगे तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article