राजधानी दिल्ली के लोगों पर आने वाले सप्ताह भारी पड़ने वाला है। यहां पर आगामी सप्ताह कई आयोजन व कार्यक्रम होने वाले हैं, जिसकी वजह से 18 से 21 अक्टूबर तक कई सड़कों पर रूट डायवर्जन रहेगा। सबसे ज्यादा मध्य दिल्ली का यातायात प्रभावित रहेगा। इस संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी कर लोगों को इन सड़कों पर सफर करने से बचने की सलाह दी गई है। अगर आप किसी भी तरह की यातायात समस्या से बचना चाहते हैं तो घर से निकलने से पहले पुलिस के इस एडवायजरी पर जरूर ध्यान दें ले।
दरअसल, दिल्ली के प्रगति मैदान में 18 अक्टूबर से इंटरपोल का कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसमें 195 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। यह आयोजन 21 अक्टूबर तक होगा। जिसकी वजह से मध्य दिल्ली की कई सड़कों पर रूट डायवर्जन रहेगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने अपने एडवाइजरी में इन तारीखों के दौरान कुछ रास्तों पर सफर करने से परहेज करने का सुझाव देते हुए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने का कहा गया है। इस डायवर्जन की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी गाजियाबाद और मेरठ से आने वाले वाहन चालकों को हो सकती है।
मध्य दिल्ली के इन रूट पर प्रभावित रहेगा यातायात
दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा गया है कि, दिल्ली में आगामी 18 से 21 अक्टूबर तक इंटरपोल की 90वीं वार्षिक महासभा होगी। जिसके कारण आयोजन के दौरान जनपथ, अशोक रोड और बाराखंभा रोड पर रूट डायवर्जन रहेगा। इसके अलावा मध्य दिल्ली की कई अन्य सड़कों पर भी यातायात प्रभावित हो सकता है। जिनमें फिरोजशाह रोड, सिकंदरा रोड, मथुरा रोड, भैंरो मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, डॉ जाकिर हुसैन मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, डा एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, शांतिपथ, महात्मा गांधी मार्ग, महर्षि रमण मार्ग, भीष्म पितामह मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, धौला कुआं फ्लाईओवर, गुरुग्राम रोड, मेहराम नगर टनल, एरोसिटी और टी3 अप्रोच रोड शामिल है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
