दिल्ली

Delhi: सुबह टहलने निकले शख्स को गोलियों से भूना, बवाना इलाके की वारदात

शुक्रवार की सुबह दिल्ली के बवाना इलाके में दिल दहलाने वाली वारदात हुई। मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस घटना की तफ्तीश के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है।

Image

बवाना इलाके में दिनदहाड़े मर्डर

Photo : Times Now Digital

Delhi Murder: दिल्ली के बवाना इलाके में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मॉर्निंग वॉक के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो अपनी बेटी के साथ टहलने निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही दोनों सड़क पर वॉक कर रहे थे, तभी अचानक गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें दीपक को निशाना बनाया गया।

बेटी भी हो गई घायल

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने 43 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि इस हमले में उसकी बेटी घायल हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि दीपक नाम के व्यक्ति को निशाना बनाकर हमला किया गया, जिसमें उसकी बेटी भी घायल हो गई। कई गोलियां लगने से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दीपक के शरीर पर 7-8 घाव हैं लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक गोलियों की सही संख्या का पता नहीं चलेगा। अधिकारी ने यह भी बताया कि हमले के दौरान उसकी बेटी के हाथ में गोली लग गई जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हमलावरों की तलाश जारी

जांच में सामने आया है कि दीपक की हत्या करने के बाद हमलावर आगे की ओर बढ़े थे, लेकिन वो फिर वापस लौटकर आए और दोबारा दीपक को गोली मारी। उसके बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल की जांच की है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

गैंगवार का संदेह

घटना में पुलिस को संदेह है कि ये हत्या इलाके में चल रही गैंगवार का हिस्सा हो सकती है। पुलिस ने बताया कि दो हमलावरों में से एक की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही ये स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या के पीछे असल वजह क्या थी। बता दें कि मृतक दीपक कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल का भांजा था, हालांकि उसकी खुद की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article