दिल्ली

Delhi Cyber Crime: कस्टमर सपोर्ट सर्विस के नाम पर देशभर में करते थे ठगी, झारखंड से चलाता गिरोह, ऐसे हुआ खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 09:30 PM IST

Delhi Cyber Crime: नॉर्थ ईस्‍ट जिले की साइबर पुलिस ने ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए झारखंड से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने दिल्‍ली के एक व्‍यक्ति से कोरियर कंपनी के नाम पर 2.40 लाख रुपये की ठगी की थी। पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्‍य मामलों का भी खुलासा किया है।

Image

दिल्ली में साइबर फ्रॉड

KEY HIGHLIGHTS
  • यह गिरोह झारखंड से पूरे देश में लोगों से करता था ठगी
  • आरोपियों से 7.90 लाख रुपये कैश व अन्‍य सामान बरामद
  • एप डाउनलोड करा खाली करते थे अकाउंट

Delhi Cyber Crime: इंटरनेट से एक कोरियर कंपनी का नंबर लेकर फोन करना युवक को महंगा पड़ गया। जालसाजों ने युवक को अपने झांसे में लेकर 2.40 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामला दर्ज कर जांच में जुटी नॉर्थ ईस्ट जिले की साइबर पुलिस ने इस ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए झारखंड के जामताड़ा से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन आरोपियों कि पहचान धनबाद निवासी अजहरुद्दीन, मुर्शीद अंसारी, अशफाक अंसारी और दे‌वघर जिला निवासी असगर अंसारी के तौर पर की है। ये सभी 20 से 30 साल के युवक हैं। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 7.90 लाख रुपये कैश, 2 पीओएस मशीन, 4 डेबिट कार्ड और 7 फोन चेक बुक बरामद किया है।

इस गिरोह की जानकारी देते हुए नॉर्थ ईस्‍ट डीसीपी संजय कुमार सैन ने बताया कि, राजेश कुमार शर्मा ने बीती 3 जुलाई को एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया था कि, उसने ऑनलाइन कुछ दवाइयों का ऑर्डर किया था, जो एक कोरियर सर्विस कंपनी के द्वारा भेजी जानी थी। लेकिन जब तय समय पर भी दवा नहीं पहुंची तो उसने इंटरनेट की मदद से कंपनी के नाम पर दिया गया एक नंबर हासिल किया। उस नंबर पर कॉल करने पर एक एप डाउनलोड करने को कहा गया। एप डाउनलोड करते ही उसके बैंक अकाउंट से आरोपियों ने 2.40 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कस्टमर सपोर्ट सर्विस के नाम पर करते थे ठगी

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि, शिकायकर्ता के बैंक अकाउंट से निकाली गई रकम पांच अलग-अलग बैंक अकाउंट में भेजी गई हैं। एक अकाउंट को ट्रैक करते हुए पुलिस को आरोपी सिराज अंसारी के बारे में पता चला। पुलिस को एक एटीएम से पैसे निकालते हुए उसका सीसीटीवी फुटेज भी मिल गया। जिसके बाद पुलिस आरोपी अजहरुद्दीन तक पहुंची और इन दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ व निशानदेही पर बाकि आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, वे लोगों को कस्टमर सपोर्ट सर्विस का झांसा देकर क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड करवाते और फिर उसके मोबाइल को हैक करके बैंक अकाउंट को खाली कर देते। आरोपियों ने पूछताछ में कई अन्‍य ठगी का भी खुलासा किया है। ये आरोपी झारखंड से ही पूरी देश में ठगी करते थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article