दिल्ली

Delhi Crime: कार के लिए बेटे ने रची ऐसी साजिश कि परिवार के साथ पुलिस भी हैरान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 10:44 PM IST

Delhi Crime: दिल्‍ली में अपहरण का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक अपने पिता से कार मांग रहा था, लेकिन जब पैसे नहीं मिले तो खुद के अपहरण की साजिश रच परिजनों से फिरौती मांग ली। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी युवक को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।

Image

दिल्‍ली में कार खरीदने के लिए नहीं मिले पैसे तो रची अपहरण की साजिश। (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. आरोपी युवक एक कंपनी में चलाना चाहता था टैक्‍सी
  2. अपहरणकर्ता बन खुद ही फोन कर मांगी दो लाख फिरौती
  3. पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से गुरुग्राम से पकड़ा

Delhi Crime: राजधानी दिल्‍ली में अपहरण का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। छावला थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक कार खरीदना चाहता था, लेकिन इसके लिए पिता ने पैसे नहीं दिए। जिससे नाराज युवक ने अपने पिता से पैसे लेने के लिए खुद के अपहरण की ऐसी साजिश की कि खुलासा होने पर परिवार और पुलिस दोनों हैरान रह गए। आरोपी युवक को पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, वह एक कंपनी में टैक्‍सी चलाना चाहता था, इसलिए पिता से कई बार पैसे मांगे, लेकिन पिता ने जब मना कर दिया तो खुद के अपहरण की साजिश रच दो लाख रुपये मांगे।

आरोपी युवक प्रेमचंद रोशन विहार नजफगढ़ में अपने परिवार के साथ रहता है। प्रेमचंद के भाई रामकिशोर ने 12 अक्टूबर को छावला पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि, उसके छोटे भाई का अपहरण कर फिरौती मांगी गई है। राम किशोर ने पुलिस को बताया कि, उसकी फोन पर प्रेमचंद से भी बात हुई, उसने बताया कि, चार-पांच लोग उसका अपहरण कर दो लाख रुपये की फिरौती मांग रहे हैं। अपहरणकर्ताओं ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया है।

ऐसे खुली पोल, गुरुग्राम में घूमता मिला आरोपी

दिल्‍ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, अपहरण की शिकायत मिलने के बाद थाना पुलिस के अलावा स्‍पेशल स्‍टॉफ को भी एक्टिव कर दिया गया। प्रेमचंद के मोबाइल फोन को जब सर्विलांस पर डालकर जांच की गई तो उसके मोबाइल की लोकेशन गुरुग्राम के धनकोट क्षेत्र में पाई गई। जिसके बाद पुलिस की दो टीमें युवक को छुड़ाने के लिए वहां रवाना हुई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रेमचंद वहां अकेले घूम रहा था।

पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना अपराध कुबूल करते हुए पूरे साजिश का खुलासा कर दिया। आरोपी ने बताया कि, उसने अपने मुंह पर कपड़ा रखकर खुद ही आवाज बदलकर अपहरण की जानकारी देते हुए फिरौती मांगी थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article