दिल्ली

Delhi Murder: दिल्ली में कपड़ा कारोबारी की देर रात गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप, रंगदारी का अंदेशा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 02:02 AM IST

Delhi Murder: दिल्‍ली के उत्‍तम नगर इलाके में आधी रात को दिल्ली साड़ी के शोरूम के मालिक की गोली मार कर हत्‍या कर दी। घटना के समय वे अपने भाई के साथ स्‍कूटी पर घर लौट रहे थे, तभी रास्‍ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्‍हें गोली मार दी। परिजनों के अनुसार मोहित को कुछ दिन पहले मिली थी रंगदारी की धमकी।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

KEY HIGHLIGHTS
  • भाई के साथ स्‍कूटी पर दुकान से वापस लौट रहा था कारोबारी
  • घर के पास एक गली में दो बाइक सवारों ने मारी गोली
  • मृतक को कुछ दिन पहले मिल चुकी थी रंगदारी की धमकी

Delhi Murder: राजधानी में एक कपड़ा कारोबारी की देर रात गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। बेखौफ बदमाशों ने दिल्‍ली के उत्तम नगर इलाके में आधी रात को साड़ी के शोरूम के मालिक 32 साल के मोहित अरोड़ा को गोली मारी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय मृतक कारोबारी अपने भाई के साथ स्कूटी पर सवार होकर दुकान से घर लौट रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने घर के पास ही गली के अंदर उन पर गोली चला दी।

इस पूरे घटनाक्रम का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें पहले दो आरोपी एक बाइक पर जाते हुए दिख रहे हैं। इसके कुछ सेकेंड के बाद वारदात को अंजाम देकर एक आरोपी पैदल ही भागता हुआ नजर आ रहा है। घटना की जानकारी तत्‍काल बिंदापुर पुलिस स्टेशन को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने पूरे एरिया में नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कि, लेकिन वे फरार होने में कामयाब रहे।

मोहित को मिल चुकी थी रंगदारी की धमकी

जानकारी अनुसार उत्तम नगर के मानस कुंज में रहने वाले मोहित अरोड़ा रविवार रात करीब 12:30 बजे अपने भाई के साथ स्‍कूटी पर दुकान से घर लौट रहे थे। घर के पास एक गली में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्‍हें रोक लिया और वे जब तक कुछ समझ पाते गोली मार दी। जिसके बाद घायल हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बिंदापुर थाने में आईपीसी की धारा 302/34 और आर्म्स एक्ट 25/27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अभी तक इस हत्‍या के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन रंगदारी न देने पर हत्‍या का अंदेशा जताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार मोहित को कुछ दिनों पहले रंगदारी को लेकर धमकी भी मिली थी। हालांकि पूरे मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article