दिल्ली

Delhi Mall Accident: दिल्ली के वसंत कुंज के एंबियंस मॉल की छत का हिस्सा गिरा, किसी के घायल होने की खबर नहीं

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 4, 2024, 07:51 PM IST

Delhi Ambience Mall incident: दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है साउथ दिल्ली के वसंत कुंज के एंबिएंस मॉल की छत गिर गई, घटना के बाद मॉल को बंद किया गया है, फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Image

घटना दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एंबिएंस मॉल के सेंट्रल हॉल के भीतर नियमित रखरखाव कार्य के दौरान हुई

Delhi Ambience Mall incident: साउथ दिल्ली के वसंत कुंज में नेल्सन मंडेला मार्ग स्थित एंबियंस मॉल की छत का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया है, यह घटना दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एंबिएंस मॉल के सेंट्रल हॉल के भीतर नियमित रखरखाव कार्य के दौरान हुई, ये घटना के बाद मॉल को बंद किया गया है और जो लोग मॉल आ रहे हैं, उन्हें वापस भेजा गया।

बताते हैं कि इस घटना में सामान का काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है फिलहाल स्थिति साफ नहीं है, ये हादसा एंबिएंस मॉल में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात छत का एक हिस्सा गिरने से हुआ, घटना एंबिएंस मॉल के सेंट्रल हॉल में नियमित रखरखाव कार्य के दौरान हुई, कथित तौर पर अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

मॉल को एक दिन के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया

घटनास्थल से ली गई फुटेज में ढही हुई छत से मलबा एस्केलेटर और रेलिंग पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है वहीं आवश्यक रखरखाव कार्य को सुविधाजनक बनाने के लिए मॉल को एक दिन के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

घटना दिन में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था

बताया जा रहा है कि देर रात नियमित रखरखाव के काम के दौरान मॉल के ऊपरी हिस्से में लगा सीलिंग थोड़ा टेड़ा हो गया उसे उतारने की कोशिश हो रही थी, तभी सीलिंग गिर गई जिससे मॉल में कांच टूट गया और भी नुकसान हुआ है गनीमत यह रही है कि घटना देर रात की है सो मॉल खाली था यही दिन में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article