दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली में गर्मी बढ़ गई है। तेज धूप खिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में आज भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में 9 अप्रैल तक हीटवेव चलेगी। उसके बाद हीटवेव का असर कम होगा और लोगों को उससे राहत मिलेगी। हालांकि तापमान और भीषण गर्मी पर इसका खास असर देखने को नहीं मिलेगा। यहां अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी तेजी के साथ बढ़ रहा है। आज के तापमान की बात करें तो दिल्ली का न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री तक जा सकता है।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आज और कल एनसीआर क्षेत्रों में हीटवेव का अलर्ट जारी रहेगा। उसके बाद निवासियों को हीटवेव के राहत मिलेगी। आगामी दिनों में एनसीआर क्षेत्रों का तापमान और अधिक बढ़ सकता है। तापमान की बात करें तो गुरुग्राम और फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और 21 डिग्री रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। गौतमबुद्ध नगर में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री और गाजियाबाद में 41 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री रह सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
