दिल्ली

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के लिए गुड न्यूज! कूल-कूल हुआ मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश से मिलेगी राहत

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर का मौसम एक बार फिर सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों तक शहर सतही हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Image

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने वाली है। विकेंड से पहले शहर का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आमतौर पर मई के महीने में चिलचिलाती गर्मी और हीटवेव की स्थिति बनी रहती थी। लेकिन इस बार दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई शहरों में मौसम कूल-कूल बना हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए राहत की बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को शहर में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है। हवाओं के साथ बारिश होने से शहर का पारा गिरने की उम्मीद है।

बता दें कि पिछले दो दिनों से सुबह और शाम का मौसम सुहावना बना हुआ है। अप्रैल के अंतिम दिनों में दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गर्मी से लोगों के पसीने छुटने लगे थे। लेकिन मई की शुरुआत से ही मौसम के रंग-ढंग बदले हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार के बाद मौसम में फिर एक बार बदलाव होगा और तापमान बढ़ेगा।

दिल्ली में बारिश

मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार यानी 4 मई को शहर में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि दिल्ली में 35 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बारिश और हवाओं के चलते शहर का न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक शहर का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश का असर दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर देखने को मिल रहा है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, दो दिनों तक सतही हवाओं के चलने से मौसम सुहाना बना रहेगा। 3 से 4 दिन के बाद दिल्ली-एनसीआर में तापमान तेजी से बढ़ना शुरू होगा। 8 मई तक दिल्ली एनसीआर का तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। कुछ दिनों की गर्मी के बाद एक बार फिर मौसम बदलेगा और 9 मई से 11 मई के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की बौछार की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article