दिल्ली

Aaj Ka Mausam, Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट, मार्च में जून जैसी तपिश, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। उधर, मौसम विभाग ने 28 मार्च से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का अंदेशा जताया है। तो आइये जानते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम किस ओर करवट लेगा?

Image

दिल्ली का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। कभी धूप तो कभी छांव नजर आ रही है। उधर, सुबह शाम की गुलाबी ठंड को छोड़ दें तो दिन में सूरज अपने तेवर से लोगों को परेशान कर रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 28 मार्च यानी गुरुवार से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की है। लेकिन, गर्मी पर इस बारिश का असर नहीं दिखाई देगा। वैसे भी अब न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। उधर, मौसम में आए दिन बदलाव होने से हवा में नमी बढ़ सकती है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मार्च के अंतिम दिनों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। लेकिन, इससे गर्मी पर इसका विपरीत असर नहीं पड़ेगा। वहीं अगर आज की बात करें तो आज से दिल्ली में तापमान घटेगा और बढ़ेगा भी। आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रहेगा और न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री रहेगा। साथ ही 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं बहेंगी। आज आसमान में सूरज का बादलों के साथ लुकाछिपी के खेल जारी रहेगा। हो सकता है शाम तक बौछारें मौसम सुहावना कर दें।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

उधर, पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 28 और 29 मार्च को मैदानी इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के अलावा पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। जबकि, इस अवधि में पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसी तरह 29 और 30 मार्च को बारिश के आसार हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article