दिल्ली

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आएगी आंधी होगी बारिश, लुढ़केगा पारा गर्मी से मिलेगी राहत ; जानें कैसा रहेगा मौसम

Delhi NCR Weather Today, 19 April 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उम्मीद है कि आने वाले 2 दिन तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी। आइये जानते हैं आज दिनभर मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?

Image

दिल्ली का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम आज फिर से करवट ले रहा है। जहां, गुरुवार को 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। तो वहीं, शुक्रवार को मौसम थोड़ा नर्म रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि 19 और 20 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बादलों की मौजूदगी रहेगी। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, तेज हवाएं मौसम को सुहावना करेंगी, जिससे तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। फिलहाल, गर्मी से राहत के लिए पंखे और कूलर के साथ एसी का प्रयोग कर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी से एनसीआर के शहरों में भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। उधर, आए दिन मौसमी उतार चढ़ाव के बीच लोगों बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। लिहाजा, डॉक्टरों ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। इन दिनों सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में मौसमी बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

तापमान में आएगी कमी

राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का औसत तापमान था। आईएमडी ने गुरुवार को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया था। हालांकि, दिन में धूप खिली नजर आई। उधर, आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब था जो बुधवार को कम रहा। यही क्रम सोमवार तक जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं बहेंगी।

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 2 दिन धूल भरी आंधी का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। ये क्रम अगले पांच दिन तक जारी रहेगा। यानी अगले पांच दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। खासकर, शुकवार को अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है। उधर, एनसीआर के शहरों नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, दिन में सूरज लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। उम्मीद है कि इन इलाकों में दो से तीन दिन बाद आसमान में बादल छाए रहने से धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस धीरे-धीरे फिर सक्रिय हो रहा है, जिसका असर मैदानी इलाकों में देख रहा है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश लोगों को फौरी तौर पर गर्मी से राहत मिली है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article