दिल्ली

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में 7 दिन मौसम रहेगा कूल-कूल, पड़ सकती हैं बारिश की बूंदें ; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Delhi NCR Weather Today, 04 April 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में मौसम तो साफ है, लेकिन मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने का पुर्वानुमान जारी किया है। आइये जानते हैं आज दिनभर मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?

Image

दिल्ली का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम में उतार चढ़ाव के बीच आज मौसम साफ है। हालांकि, आसमान से बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच ठंडी का एहसास एकदम खत्म हो गया है। अप्रैल के शुरुआती दिनों में जहां सुबह शाम सुहावने मौसम का एहसास हो रहा था तो वहीं अब दिन में सूरज चढ़ने पर तेज गर्मी परेशान कर रही है। आलम यह है कि लोग पंखे का तो इस्तेमाल कर ही रहे हैं। लेकिन, दिन में कूलर और एसी की भी जरूरत महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंचने के आसार हैं। हांलाकि, अप्रैल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार भी जताए गए हैं। उधर, लगातार बदलते मौसम को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

हवाएं रखेंगी मौसम सुहावना

राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत कई क्षेत्रों में दिन में हवाएं चल रही हैं। हवाओं की स्पीड 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती हैं। हालांकि, इन हवाओं से बढ़ती गर्मी से थोड़ी सी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले सात दिन तक तापमान में गिरावट होने की बात कही है। उधर, मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कमजोर होने की बात कही है। इसकी वजह से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। तापमान में वृद्धि के साथ बीच-बीच में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस दौरान देश के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

तापमान रहेगा स्थिर

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। उधर, अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। हालांकि, गुरुवार से लेकर अगले सात दिन तक मौसम साफ नजर आएगा। लेकिन, तापमान स्थिर रहेगा। गुरुवार को भी न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यानी कल के मुकाबले आज एक डिग्री सेल्सियस पारा नीचे आया है।

सात दिन मौसम देगा मजा

स्काईमेट के अनुसार, पूर्वानुमान के अनुसार आज गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। 5 अप्रैल को घने बादल छाए रहेंगे। एक से दो जगहों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 19 डिग्री रह सकता है। 6 अप्रैल को भी तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 18 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 7 से 8 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चल सकती है। 9 अप्रैल को आंशिक बादल छाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article