Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26 AUG 2025: दिल्ली-एनसीआर में देर रात शुरू हुई बारिश से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह की शुरुआत भी कई स्थानों पर बारिश के साथ हुई है। सुबह-सुबह ठंडक, हल्की बारिश और चाय की चुस्कियों के साथ मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 7 दिनों तक शहर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बीच-बीच में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है। देर रात शुरू हुई झमाझम बारिश के साथ मौसम ठंडा बना हुआ है। आज भी शहर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट, वेस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सेंट्रल दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, शाहदरा और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। बारिश से दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान की बात करें को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
गाजियाबाद और नोएडा में बारिश का अलर्ट
दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में भी सुबह का मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां भी सुबह की शुरुआत हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ हुई थी। बारिश से यहां शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है और उमस से राहत मिली है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, आज नोएडा और गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 27 डिग्री रह सकता है।
गुरुग्राम और फरीदाबाद में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा। बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में भी गुरुग्राम और फरीदाबाद का मौसम सुहावना बना रहेगा। गुरुग्राम और फरीदाबाद के तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश होने से तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
