दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam 19-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल, उमस और गर्मी करेगी परेशान, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-Sep-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज तेज धूप खिली रहेगी और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बादलों की इस आवाजाही में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिल्ली में गर्मी और उमस से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।

Image

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए माना जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर से अब मानसून विदाई की ओर बढ़ रहा है। बारिश की कमी होने से शहर में गर्मी बढ़ने लगी है। हालांकि तापमान पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है, लेकिन उमस से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि, इस बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन इस संबंध में किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल।

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं, लेकिन यहां बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने राजधानी को ग्रीन जोन में रखा है और कहीं-कहीं हल्की बौछार की संभावना जताई है। एक बार फिर बता दें कि यह संभावना है, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इस दौरान शहर में सुबह के समय सतही हवाएं चल सकती हैं। शहर के तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25 से 26 और अधिकतम तापमान 33 से 34 के बीच रहेगा।

एनसीआर में खिलेगी तेज धूप

दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां तेज धूप के साथ उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि एनसीआर क्षेत्रों में कल यानी गुरुवार को कहीं-कहीं हुई हल्की बारिश से तापमान में कुछ हद तक कमी दर्ज की गई है। गाजियाबाद और नोएडा में बीते दिनों 33 से 34 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन अब अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया है। आज शहर में तेज धूप खिली रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस बीच फरीदाबाद और गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article