दिल्ली

Delhi-NCR Weather Today 11 Aug 2025: बेईमान हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम, कहीं बारिश से राहत तो कहीं उमस से परेशान नजर आए लोग

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा (11 Aug 2025): दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला थमता नजर आ रहा है। दिल्ली समेत गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा को मौसम विभाग ने ग्रीन जोन में रखा हुआ है। यहां बारिश होने की संभावना है, लेकिन इस संबंध में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी शहरों का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Image

दिल्ली-एनसीआर का मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा (11 Aug 2025): दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदली हुई नजर आ रही है। यहां हर पल मौसम करवट ले रहा है। कहीं बारिश होने से राहत मिल रही है तो उसके कुछ घंटों बाद ही लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होते हुए देखा जा रहा है। रक्षा बंधन के दिन दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश दर्ज की गई। उसके बाद रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद उमस और बढ़ गई। उसी प्रकार आज भी दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आगामी दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। माना जा रहा है कि अब दिल्ली से मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

आज 11 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। बारिश को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आज शहर में 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बता दें कि रविवार से शहर के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। उसके अनुसार, आज शहर का अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री तक रह सकता है। दोपहर के समय धूप खिली रहेगी और बादल भी छाए रहेंगे।

एनसीआर में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा को आज ग्रीन जोन में रखा हुआ है। यहां न बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और न ही तेज हवाओं का अलर्ट है। लेकिन दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि एनसीआर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे उमस और बढ़ेगी। तापमान की बात करें तो गुरुग्राम और गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article