Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बारिश से इस महीने की शुरुआत के बाद तापमान में गिरावट हुई। जिसके चलते मार्च में गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। यहां सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस होती है। वहीं दोपहर में धूप निकलने से गर्माहट रहती है। यह 12 साल में पहली बार है जब लगातार चार दिन तक मार्च में न्यूनतम तापमान को 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। गुरुवार को भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे ही रहा। हालांकि गुरुवार को दिन में धूप की तपिश में भी बढ़ोत्तरी हुई है। अब धीरे-धीरे तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
दिल्ली में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को हवाए 4 से 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं। आज हवाओं की रफ्तार 4-10 किमी प्रति घंटे रह सकती है। आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और धूप भी तेज निकलेगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। यहां 11 मार्च से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। हालांकि आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए हुए भी दिखेंगे।
नोएडा में फिर होगी बारिश
नोएडा के मौसम की बात करे तो गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज हुआ और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज महाशिवरात्रि के दिन नोएडा में भी आसमान साफ रहेगा। आज यहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। नोएडा में एक बारिश फिर से बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। 13 मार्च को यहां पर बारिश हो सकती है। इससे पहले 9 और 10 मार्च को तेज हवाएं चल सकती हैं। जिसके बाद से तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
