दिल्ली

Delhi-NCR AQI: दिल्ली में 'सांसों का संकट' बरकरार, नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी हवा हुई जहरीली, 300 के पार पहुंचा एक्यूआई

Delhi AQI: दिल्ली-एनसीआर में हवा जहरीली हो गई है। यहां लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और आंखों में जलन मचने लगी है। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद का एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया जा रहा है। आनंद विहार में एक्यूआई 349 पहुंच गया है। दिल्ली धुंध की चादर में लिपटी हुई नजर आ रही है।

Delhi-NCR AQI

Delhi-NCR AQI दिल्ली में सांसों का संकट बरकरार (Photo- Canva)

Delhi-NCR Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहरीली हवा लोगों की सांसों पर भारी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में सांसों का संकट बरकरार है। वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। दिल्ली से लेकर, गुरुग्राम और नोएडा तक एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। आसमान में धुंध की मोटी परत छाई हुई है। दिल्ली-एनसीआर का पूरा आसमान धुंध से ढका हुआ हैं। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली के साथ अब गुरुग्राम में भी ग्रेप -2 लागू कर दिया गया है और प्रदूषण को कम करने के मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। बढ़ रहे प्रदूषण से आंखों और त्वचा पर जलन हो रही है, सांस लेने में भी परेशानी होने लगी है।

जहरीली हुई दिल्ली की हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सुबह 7 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 319 दर्ज किया गया था। 10 बजे के ताजा अपडेट में एक्यूआई 309 दर्ज किया गया है। इसमें कुछ गिरावट देखी गई है। लेकिन आनंद विहार, लोधी रोड समेत कई हिस्सों में एक्यूआई 340 के पार दर्ज किया जा रहा है।

स्थान का नामAQI
आनंद विहार का 349
आया नगर 290
अलीपुर 349
अशोक विहार 349
चांदनी चौक 331
द्वारका सेक्टर 8 329
लोधी रोड 297
ओखला 311
दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस 320
रोहणी में 348
पंजाबी बाग341

एनसीआर में भी बढ़ा सांसों का संकट

दिल्ली से सटे गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद में भी प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। यहां की खराब हवा में लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा का एक्यूआई 308 दर्ज किया, तो वहीं गुरुग्राम का एक्यूआई 300 और गाजियाबाद का एक्यूआई 330 पहुंच गया है। कल यानी रविवार, 2 नवंबर की तुलना में आज इन शहरों का एक्यूआई कम है। गुरुग्राम का एक्यूआई 2 नवंबर की शाम 4 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, 357 दर्ज किया था, जो आज 57 कम 300 पहुंचा है। दिन तक शहर का एक्यूआई एक बार फिर बढ़ सकता है। बता दें कि रविवार को नोएडा के एक्यूआई 348 (बहुत खराब श्रेणी), गाजियाबाद का एक्यूआई 351 (बहुत खराब श्रेणी) और फरीदाबाद का एक्यूआई 215 (खराब श्रेणी) में पहुंच गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article