Heavy Rainfall in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ने वाला है। आईएमडी ने अगले 2 से 3 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि बारिश के साथ तेज आंधी, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि हो सकती है। तेज सतही हवा (60-100 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। हवा की गति अधिक होने के कारण पेड़ उखड़ने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। लिहाजा, इस दौरान पेड़ों से दूरी बनाकर रहने की जरूरत होगी। साथ ही वाहनों को भी पेड़ों से दूर खड़ा कर सकते हैं।
आईएमडी ने रविवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों तेज आंधी-तूफान आने तथा बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य 1.7 डिग्री कम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि रविवार को हवा, आंधी और हल्की बारिश के अनुमान के कारण शहर के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर 25 मई को भी मौसम खराब होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। आईएमडी के मुताबिक, तेज हवाओं के साथ बारिश बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगाने का काम करेगी। हालांकि, इस दौरान वज्रपात और ओलावृष्टि से नुकसान की उम्मीद जताई जा रही है। तेज आंधी के कारण नुकसान हो सकता है। चूंकि, पिछले 21 मई को एनसीआर क्षेत्र में खराब हुए मौसम ने बड़ी तबाही मचाई थी, जिसके कारण कई होल्डिंग्स और पेड़ गिरे थे, जिनके चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई थी। लिहाजा, मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
