दिल्ली

दिल्ली में फिल्मी क्राइम सीन! नाबालिग को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के रोहिणी इलाके में दो पक्षों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया और दोनों आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने 13 साल के नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Image

दिल्ली में दिनदहाड़े हत्या

Delhi Crime: दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक नाबालिक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दो पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद ने इतना हिंसकर रूप ले लिया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने नाबालिग को दौड़ा-दौड़ाकर कई बार से चाकू से वार किया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। लहुलूहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। जिसकी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी नाबालिग है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों का पता लग रही है।

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 9 जून को पुलिस को रोहिणी सेक्टर-3 में डब्ल्यू मॉल के पास घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला की चाकू के हमले से नाबालिग घायल है और उसे अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस जब वहां पहुंची तो नाबालिग का इलाज चल रहा था और वह बयान देने की हालत में नहीं था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि किसी पार्टी के लिए दो समूह डब्ल्यू मॉल के ईगल हाउस में आए थे। इस दौरान नाचते समय एक दूसरे का पैर टकराने से दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई।

पकड़े गए आरोपी स्कूल के हैं छात्र

इस मामले से गुस्साए आरोपियों ने नाबालिग को अकेला पाकर उसपर हमला कर दिया। करीब 7-8 लड़कों ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और मौके से फरार होए गए। घायल नाबालिग को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान बच न सकी। नाबालिग की पहचान मंगलपुर के रहने वाले 13 वर्षीय चंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपी मंगोलपुरी में एक स्कूल के स्टूडेंट्स है। पुलिस ने इनसे पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article