Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने विधासभा में बजट पेश करते हुए 18 साल से अधिक की हर महिला को 1000 रुपये मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना देने की बात कही है। आतिशी ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री सम्मान योजना योजना की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। महिलाओं के लिए बसें फ्री करने के बाद अब, दिल्ली सरकार ने 1000 रुपये की सम्मान योजना देने की योजना बनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना का लाभ दिल्ली की हर महिला नहीं उठा सकती है। कुछ शर्तों के साथ दिल्ली की कई महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना
दिल्ली सरकार ने अपने 10वें बजट में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें हर महीने 1000 रुपये की महिला सम्मान योजना देने की योजना बनाई है। बजट पेश करने के दौरान दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र की किसी भी लड़की या महिला को किताबों या अन्य संबंधित खर्चों के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। प्रतिमाह मिलने वाले 1000 रुपये को वह अपनी इच्छा अनुसार प्रयोग कर सकती हैं। महिला सम्मान योजना योजना लोकसभा चुनाव 2024 के बाद लागू की जाएगी।
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में योजना के बारे में बात करते हुए उन महिलाओं के बारे में बताया, किन्हें योजना का लाभ मिलेगा और इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा वो इस प्रकार है-
• 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों को महिला सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
• सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को यह लाभ नहीं मिलेगा।
• जो महिलाएं टैक्स के दायरे में आती हैं, वह योजना से मिलने वाले लाभ की पात्र नहीं हैं।
• सरकारी योजना के तहत पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
