दिल्ली

Delhi Metro में सफर करना हुआ और भी आसान, DMRC ने खत्‍म की टोकन व्‍यवस्‍था, इन बातों का जरूर रखें ध्‍यान

Delhi Metro QR Code : अब अगर आपको दिल्‍ली मेट्रो से यात्रा करनी है तो टोकन नहीं बल्कि कागज के टिकट दिए जाएंगे जिसमें क्‍यूआर कोड प्रिंट होगा और उसे स्‍कैन कर आप आगे बढ़ेंगे।

Image

दिल्‍ली मेट्रो। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

Photo : BCCL

Delhi Metro QR Code : दिल्‍ली मेट्रो में रोजाना हजारों-लाखों लोग यात्रा करते हैं। यात्रा करने से पहले यात्रियों को अभी तक लाइन में इंतजार कर टोकन खरीदना होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्‍योंकि DMRC ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा बदलाव कर दिया है। सोमवार से DMRC ने QR कोड आधारित टिकटिंग सिस्टम को प्रभावी करने का ऐलान किया है। यानि कि अब अगर आपको दिल्‍ली मेट्रो से यात्रा करनी है तो टोकन नहीं बल्कि कागज के टिकट दिए जाएंगे जिसमें क्‍यूआर कोड प्रिंट होगा और उसे स्‍कैन कर आप आगे बढ़ेंगे। हालांकि इस नई व्‍यवस्‍था को अभी अपग्रेड किया जा रहा है, इसलिए मेट्रो कारपोरेशन की ओर से कहा गया है कि नई व्‍यवस्‍था के तहत यात्रियों को कुछ चीजों का विशेष ध्‍यान रखने की आवश्‍यकता है।

क्‍यूआर कोड कैसे करेगा काम

DMRC की नई व्‍यवस्‍था के तहत काउंटर से सबसे पहले यात्रियों को टिकट खरीदना होगा। इसके बाद जहां पर वे अब तक टोकन स्‍कैन कराते थे वहां पर नया टिकट स्‍कैन कराना होगा। ऐसा करते ही गेट ओपन हो जाएंगे और आप आगे बढ़ सकेंगे। ठीक ऐसा ही गंतव्‍य पर उतरने के बाद भी करना होगा। अब तक जैसे टोकन डालकर जमा कराते थे अब वहां फिर टिकट को स्‍कैन कराना होगा और इसके बाद टिकट इनवैलिड हो जाएगा।

इन बातों का रखना होगा विशेष ध्‍यान

  • यात्रियों को क्‍यूआर कोड वाले पेपर टिकट जारी होने वाले स्‍टेशन से ही प्रवेश मिलेगा
  • पेपर टिकट खरीदने के एक घंटे बाद वो टिकट इनवैलिड हो जाएगा
  • यदि टिकट खरीदने के 60 मिनट के बाद यात्रा करेंगे तो टिकट स्‍कैन नहीं होगा
  • क्‍यूआर कोड वाले टिकट शुरुआती और गंतव्‍य स्‍टेशन के लिए मान्‍य होंगे
  • गंतव्‍य स्‍टेशन के बीच में उतरना है तो काउंटर पर टिकट दोबारा दिखाना होगा
  • कोई यात्री यदि गंतव्‍य स्‍टेशन के आगे उतरता है तो काउंटर पर जाकर उसे आगे का किराया चुकाना होगा तभी एग्जिट गेट खुलेंगे
  • फोन से क्‍यूआर कोड की फोटो क्लिक कर स्‍कैन करने पर जुर्माना देना होगा

काउंटर को किया जा रहा अपग्रेड

DMRC के अधिकारियों ने बताया है कि सारी लाइनों पर इस नई व्‍यवस्‍था को लागू करने के लिए सभी एएफसी (ऑटोमेटिक फेयर कलेक्‍शन) गेट और कस्‍टमर केयर काउंटर को अपग्रेड किया जा रहा है। AFC गेट पर क्‍यूआर कोड वाले पेपर टिकटों को आसानी से एडजस्ट किया जाएगा।

टिकट सिस्‍टम पूरी तरह से होगा खत्‍म

डीएमआरसी कहना है कि इस व्‍यवस्‍था को जारी करने के लिए सभी टिकट मशीनों को भी अपग्रेड किया जा रहा है। जून महीने तक ये काम पूरा हो चुका होगा। सभी एएफसी गेट भी जल्‍द से जल्‍द अपग्रेड कर दिए जाएंगे ताकि कैशलेस ट्रैवल सिस्टम को लागू हो सके। इसके साथ ही टोकन सिस्टम को खत्म करने का काम भी धीरे-धीरे किया जाएगा। बताया गया है कि इससे डीएमआरसी को लाभ होगा और टोकन के मेंटेनेंस पर होने वाले खर्च से काफी बचत होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!