दिल्ली

जामिया नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; वाहन चोरी गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, 9 बाइक बरामद

दिल्ली के जामिया नगर में पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है और दो अलग-अलग घटनाओं में तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से चोरी की नौ दोपहिया वाहन भी बरामद की हैं। इसके साथ ही, पुलिस बाकी साथियों की खोज में जुटी हुई है।

Image

दो मामलों में हुईं तीन गिरफ्तारियां (सांकेतिक तस्वीर)

Delhi News: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में तीन चोरों को गिरफ्तार करके एक बड़ी कामयाबी पाई है। पुलिस ने उनके पास से नौ दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तौहीद उर्फ ओसामा, आरिज और मोहम्मद फरहान के रूप में हुई है। इनके पांच और साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

सूचना पर मारा छापा

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या शर्मा के अनुसार, 3 जुलाई की रात यमुना पुश्ता, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा गया। पुलिस ने मौके से तौहीद उर्फ ओसामा को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह चोरी की बाइक को काटने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में उसने साथी आरिज का नाम उगला, जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया और चोरी की दो मोटरसाइकिल उसके कब्जे से बरामद की गई।

दूसरा मामला: बाइक सहित पकड़ा गया आरोपी

इसी दिन हुए एक अन्य ऑपरेशन में पुलिस ने धोबी घाट, यमुना पुश्ता इलाके से मोहम्मद फरहान को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया, जिस पर वह घूम रहा था। बाद में उसकी निशानदेही पर चोरी के चार अन्य दोपहिया वाहन बरामद किए गए।

फरार साथी की तलाश जारी

दोनों मामलों में फरार अन्य आरोपियों की पहचान यामीन, सलमान, इमरान और अजीम के रूप में हुई है। पुलिस इनकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है और गिरोह के नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article